Word को PDF में कैसे बदलें
अपना डॉक्यूमेंट चुनें
अपने कंप्यूटर या फ़ोन से कोई .docx फ़ाइल चुनें, या उसे पेज पर खींचकर छोड़ें।
प्रीव्यू देखें
आपका डॉक्यूमेंट आपके ब्राउज़र में पेज-दर-पेज सजाया जाता है, उसके हेडर, फ़ुटर और पेज नंबर के साथ।
PDF डाउनलोड करें
Convert पर क्लिक करें और आपकी PDF तुरंत डाउनलोड हो जाएगी। कुछ भी अपलोड नहीं होता।
इस टूल के बारे में
Word फ़ाइल भेजने में गड़बड़ हो सकती है: हो सकता है सामने वाले के पास Word न हो, या उनके डिवाइस पर लेआउट खिसक जाए। PDF हर जगह एक जैसी दिखती है, और ज़्यादातर फ़ॉर्म, नौकरी के आवेदन और दफ़्तर यही माँगते हैं।
कन्वर्ज़न पूरी तरह आपके ब्राउज़र में होता है, इसलिए निजी चिट्ठियाँ, CV और कॉन्ट्रैक्ट कभी आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाते। PDF का टेक्स्ट सर्च और कॉपी किया जा सकता है।
लेआउट ओरिजिनल के बहुत करीब होता है, पर हमेशा हूबहू नहीं। जो फ़ॉन्ट आपके डिवाइस पर इंस्टॉल नहीं हैं, उनकी जगह मिलते-जुलते फ़ॉन्ट आते हैं, और Word के कुछ एडवांस फ़ीचर, जैसे दूसरे कंटेंट के ऊपर रखे टेक्स्ट बॉक्स, ट्रैक किए गए बदलाव और कमेंट, अलग दिख सकते हैं या छूट सकते हैं। ज़रूरी डॉक्यूमेंट भेजने से पहले हमेशा जाँच लें।
सवाल-जवाब
मैं कौन सी Word फ़ाइलें बदल सकता/सकती हूँ?
.docx फ़ॉर्मेट वाले डॉक्यूमेंट, जिसे Word, Google Docs, LibreOffice और Pages सभी डिफ़ॉल्ट रूप से इस्तेमाल करते हैं। पुरानी .doc फ़ाइलें (Word 97–2003) ब्राउज़र में नहीं पढ़ी जा सकतीं। पहले उन्हें खोलें और Save As से .docx चुनें।
क्या मेरा डॉक्यूमेंट वैसा ही दिखेगा?
बहुत करीब। टेक्स्ट, स्टाइल, टेबल, तस्वीरें, लिस्ट, हेडर, फ़ुटर और पेज नंबर बने रहते हैं। पेज ब्रेक थोड़ी अलग जगह पड़ सकते हैं, और जो फ़ॉन्ट आपके डिवाइस पर नहीं हैं उनकी जगह मिलते-जुलते फ़ॉन्ट आ जाते हैं।
क्या मेरा डॉक्यूमेंट अपलोड होता है?
नहीं। PDF आपके ब्राउज़र में, आपके अपने डिवाइस पर बनती है। आपका डॉक्यूमेंट हमें या किसी और को नहीं भेजा जाता, इसलिए बाद में कुछ डिलीट करने की ज़रूरत नहीं।
क्या मैं PDF में टेक्स्ट सिलेक्ट और सर्च कर सकता/सकती हूँ?
हाँ। हर पेज आपके डॉक्यूमेंट की साफ़ इमेज के रूप में सेव होता है और टेक्स्ट उसके पीछे रखा जाता है, ताकि आप उसे अपने PDF रीडर में सर्च, सिलेक्ट और कॉपी कर सकें। पेज इमेज होते हैं, इसलिए PDF खुद Word से बनी PDF से बड़ी होती है, और बहुत ज़्यादा ज़ूम करने पर थोड़ा धुंधलापन दिखता है।
क्या साइज़ की कोई लिमिट है?
500 MB और 300 पेज तक की फ़ाइलें। बहुत सारी तस्वीरों वाले बहुत लंबे डॉक्यूमेंट में ज़्यादा समय और ज़्यादा मेमोरी लगती है, इसलिए उनके लिए कंप्यूटर सबसे अच्छा है।